आईएस मॉड्यूल मामला : एनआईए ने हैदराबाद में मारे छापे

Summary :

एनआईए ने अगस्त 2018 में कथित तौर पर आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला बासित और मोहम्मद अब्दुल कादीर को शहर से गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल से जुड़े मामले में शनिवार को हैदराबाद में 3 स्थानों पर छापे मारे। पुलिस ने बताया कि छापेमारी सुबह शुरू हुई और तलाशी अभी भी जारी है। एनआईए ने अगस्त 2018 में कथित तौर पर आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला बासित और मोहम्मद अब्दुल कादीर को शहर से गिरफ्तार किया था।

उन्हें प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आतंकवादी हमले करने के लिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने को लेकर शुरू हुई जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा, ”इस साल फरवरी में इनके खिलाफ अनुपूरक आरोपपत्र दायर किया गया था जिसके बाद और ताजा सूचनाओं के आधार पर इस मॉड्यूल के संबंध में छापे मारे गए।”

NIA raid in Hyderabad

साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एनआईए की टीमें आईएस के एक मॉड्यूल के मामले में यहां 3 स्थानों पर तलाशी ले रही है।’’ हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Desk Team