पटना : कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार द्वारा आज पटना जिला के अथमलगोला प्रखण्ड स्थित रामनगर कछार पंचायत से किसान चौपाल का शुभारम्भ किया गया। आज से 05 दिसम्बर, 2018 तक राज्य के सभी पंचायतों में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा कि खरीफ मौसम की तरह रबी मौसम में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। किसान चौपाल का आयोजन राज्य के सभी पंचायतों के सभी गांवों में अलग-अलग तिथियों को किया जायेगा।
किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों की नवीनत्तम जानकारी मिल सकेगी। इसमें राज्य के किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया जायेगा। इस चौपाल में किसानों से कृषि एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जायेगी तथा इन समस्याओं का समाधान करने हेतु किसानों से उनका सुझाव भी लिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को कृषि एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित नवीनत्तम तकनीक की जानकारियां अन्नदाता किसान भाईयों एवं बहनों तक पहुंचाई जायेगी। किसान चौपाल में कृषि के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु किसानों से सुझाव प्राप्त किये जायेगे।
किसान उत्पादक संगठन एवं किसान हित समूह के गठन पर जानकारी दी जायेगी। पंचायत की जलवायु/भौगोलिक स्थिति, मिट्टी एवं अन्य उपयुक्तता के आधार पर विशेष फसलों का चयन किया जायेगा। किसानों एवं बेरोजगार ग्रामीण युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण पर सुझाव लिये जायेगे। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जी का पहल वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने एवं मुख्यमंत्री जी का सपना हर भारतीय की थाल में बिहार का एक व्यंजन पहुंचाने का है।


Download Android App
Download iOS App



