ट्रैफिक को कहो टाटा! अब Delhi-NCR में उड़ेंगी E-Air Taxi, मिनटों में गुरुग्राम से नोएडा; जानें कितना होगा किराया

Summary :

Air Taxi In Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में रहने वालो के लिए एक अच्छी खबर है। यहां लोगों को अक्सर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को कम करने के लिए Air Tax का प्रस्ताव सामने आया है। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर सिर्फ 12 मिनट में पूरा कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह टैक्सी घंटो के सफर को मिनटों में बदल सकती है। इतना ही नहीं, जिन बिल्डिंग की छतों का इस्तेमाल इन टैक्सियों के लिए होगा, वे कमाई का नया जरिया भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं इस टैक्सी…

Air Taxi In Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में रहने वालो के लिए एक अच्छी खबर है। यहां लोगों को अक्सर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को कम करने के लिए Air Tax का प्रस्ताव सामने आया है। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर सिर्फ 12 मिनट में पूरा कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह टैक्सी घंटो के सफर को मिनटों में बदल सकती है। इतना ही नहीं, जिन बिल्डिंग की छतों का इस्तेमाल इन टैक्सियों के लिए होगा, वे कमाई का नया जरिया भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं इस टैक्सी के बारे में विस्तार से।

Air Taxi India Launch: गुरुग्राम-जेवर एयरपोर्ट के बीच पायलट कॉरिडोर का प्रस्ताव

Air Taxi In Delhi NCR
Air Taxi India Launch (Image- Social Media)

उद्योग परिसंघ कॉन्फेडरशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें ई-एयर टैक्सी के लिए एक पायलट कॉरिडोर मॉडल पर चर्चा की गई है। रिपोर्ट में गुरुग्राम, कनॉट प्लेस और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले कॉरिडोर को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार करने का सुझाव दिया है। इसे आगे दूसरे इलाकों तक बह बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली में मॉडल हुआ सफल, तो दूसरे शहरों में भी होगा शुरू

अगर यह मॉडल दिल्ली-NCR में सफल होता है, तो आगे चलकर इस मॉडल को देश के अन्य बड़े शहरों में शुरू किया जाएगा। इसमें मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे नाम शामिल हैं।

Delhi Air Taxi Service: घंटो का सफर मिनटों में होगा पूरा

CII का कहना है सी ई-एयर टैक्सी के आने से शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर की रुकावटें कम होंगी और ऑपरेशन में लगने वाला समय काफी घटेगा। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे शहर की भीड़भाड़ को संभालने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर 12 मिनट से कम समय में पूरा होगा। वहीं सड़क से सफर करने में करीब 1 घंटे से डेढ़ घंटा लगता है।
इसके अलावा कनॉट प्लेस से नोएडा इंटरनेशनल नेशनल एयरपोर्ट का सफर 20 मिनट से कम समय में होगा। सड़क से इस सफर में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है।

छतों से टेकऑफ और लैंडिंग

Air Taxi In Delhi NCR
Air Taxi In Delhi NCR (Image- Social Media)

CII की रिपोर्ट के मुताबिक, छतों से टेकऑफ और लैंडिंग को एक अहम समाधान बताया गया है। वर्टिपोर्ट के तौर पर कमर्शियल हब, अस्पताल, टेक पार्क और रेजिडेंशियल टावर की छतों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती दी जाएगी।

Air Taxi Noida Gurgaon: कितना होगा Air Taxi का किराया?

एयर टैक्सी सर्विस से यात्री कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक केवल 7 मिनट में पहुंच सकते हैं। जिसका किराया करीबन 2 हजार से 3 हजार तक हो सकता है। वहीं आप सड़क से यात्रा करते हैं, तो कनॉट प्लेस से गुरुग्राम के बीच 27 किमी का करने में गाड़ी का करीबन 1500 रुपए का खर्च आ जाता है। जिसे पूरा करने के लिए 1.30 घंटे का समय लगता है।

कब से शुरू होगी Air Taxi सर्विस?

Air Taxi In Delhi NCR
Air Taxi In Delhi NCR (Image- Social Media)

इस टैक्सी से पहले छोटे काम शुरू होंगे, जैसे- मेडिकल इमरजेंसी, ऑर्गन ट्रांसपोर्ट, दवाई पहुंचाना। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए पैसेंजर सर्विस आएगी। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 से 2028 के बीच इस परियोजना को परिक्षण के तौर पर शुरू किया जा सकता है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो आने वाले सालों में दिल्ली-एनसीआर में हवाई टैक्सी आम लोगों के लिए एक अच्छा और नया विकल्प बन सकती है।

यह भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5km तक दहल उठा इलाका

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।