महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच अमित शाह से मिले अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल

Summary :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। फडणवीस के साथ अजित पवार नहीं आये थे दिल्ली महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच इस मुलाकात को राज्य की राजनीतिक हलचल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जब शाह से मिलने आए थे, उस समय अजित पवार उनके साथ दिल्ली नहीं आये थे। Had a meaningful meeting with Hon’ble Home Minister Shri Amit…

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
फडणवीस के साथ अजित पवार नहीं आये थे दिल्ली
महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच इस मुलाकात को राज्य की राजनीतिक हलचल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जब शाह से मिलने आए थे, उस समय अजित पवार उनके साथ दिल्ली नहीं आये थे।


प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह के साथ मुलाकात की
हालांकि, एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स (पहले ट्विटर ) पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से सार्थक मुलाकात हुई और उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।’
पटेल ने मुलाकात के लिए समय देने के लिए अमित शाह के प्रति आभार जताते हुए आगे कहा कि शिष्टाचार भेंट करने और उत्सव की खुशियां साझा करने के अवसर के लिए आभारी हूं।’

Shera Rajput