बीते दिन पहले दिल्ली मे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिला था। जिसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है कराया गया था।जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन देश में दाखिल हो चुका है। दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का मरीज मिला है, लेकिन पैनिक करने की जरूरत नहीं है। मैं इस पर लगातार नजर रखे हुए हूं, मैंने पिछले हफ्ते भी ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और दवाईयों समेत कई चीजों को लेकर समीक्षा बैठक ली थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि जिस भी चीज की जरूरत है, हम उसे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएंगे।
इसके साथ सीएम ने कहा कि आप अपना काम करते रहें। मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। जब भी घर बाहर निकलें तो मास्क पहनना कतई न भूलें। सबको सावधान रहने की जरूरत है।
17 लोग हुए संक्रमित
वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “दिल्ली में विदेशों से आ रही फ्लाइट में प्रभावित देशों से आ रहे लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। 27 लोगों को LNJP अस्पताल लाया गया जिसमें 17 लोग पॉजिटिव हैं, 10 उनके क्लोज कॉन्टैक्ट हैं। 17 में 12 की जीनोम सिक्वेंसिंग हो चुकी है और एक में ओमीक्रोन पाया गया।”
24 घंटे में आए इतने मामले
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल 63 मामले सामने आए हैं। संक्रमण की दर बढ़कर 0.11 हो गई है। वहीं इस दौरान करीब 15 लोगों ने इस वायरस को मात दे दी। दिल्ली में अब तक 1441358 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं 1415890 लोगों ने इस कोरोना वायरस को मात दी है।
बाबा साहेब डॉ.भीमराव अबंडेकर को लेकर कही ये बात
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अबंडेकर के जीवन को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार उनके जीवन पर एक भव्य नाटक तैयार कर रही है। ये नाटक 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखाया जाएगा। ये जनता के लिए फ्री होगा, इसका प्रोडक्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।


Download Android App
Download iOS App



