वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले तमाम जिलों को नई एन्टीजन टेस्ट किट उपलब्ध करवायेगी जिसकी रिपोर्ट मात्र 15 मिनट में प्राप्त होगी और इसका मूल्य 450 होगा।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एनसीआर के जिला अधिकारियों और इनके मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करते हुये यह घोषणा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने कहा कि एनसीआर के सभी जिले मिलकर एक युनिट के तौर पर काम करे। अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि वे दृढता और संवेदनशीलता के साथ कोरोना महामारी को हाराये क्योंकि यह मानवता की लड़ाई है और हमे इस पर विजय अवश्य प्राप्त करनी है।
उन्होंने राज्य सरकार से प्राप्त शिकायतों का आईसीएमआर चैक करने तथा गंभीरता से उनके निस्तारण सुनिष्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एनसीआर के इन दोनों राज्यों के अधिकारियों से कहा कि वह अपने अपने जिलों में कितने अस्पताल है, उसमें कितने बैड है, कितने खाली है आदि बिन्दुओं पर अपनी आख्या शुक्रवार दोपहर तक आईसीएमआर को भेजे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान चलाकर टेसि्टंग को बढ़ने तथा कोरोना धनात्मक केसों में मरीज के संपर्क में आये व्यक्तियों को आईसोलेशन कराने में देरी न की जाये।
UP में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार, महामारी से करीब 500 लोगों की मौत
शाह ने कहा कि मृत्यु दर के कारणों को जानते हुये उसके कम करने की एक रणनीति बनायी जाये। उन्होने आईसीएमआर के निदेशक को निर्देश दिया कि वह एनसीआर क्षेत्र के जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रषिक्षण करायें तथा उन्हें किट भी उपलब्ध करायी जाये। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केन्द्रीय गृह सचिव, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश आरके तिवारी, मुख्य सचिव हरियाणा, आयुक्त मेरठ मंडल अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी मेरठ अनिल ढींगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजकुमार आदि उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



