पटना :रालोपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके सपनो के भारत के निर्माण की राह पर तेजी से अग्रसर हैण् 1942 में अंग्रेजों से लडऩे के लिए जिस तरह महात्मा गांधी करो या मरो, का संकल्प दिया था, उसी तरह आज देश प्रधानमन्त्री जी के करेंगे और कर के रहेंगे, के संकल्प के साथ गरीबी, अशिक्षा, गंदगी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ लगातार जंग लड़ रही है, गांधी जी ने स्वच्छता का सपना था,
प्रधानमन्त्री श्री मोदी ने इसके महत्व को समझा और स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और आज इसके अंतर्गत भारत का स्वच्छता कवरेज 80प्रतिशत से अधिक हो चुका है, आज इस अभियान के तहत देश में 8 करोड़ 60 लाख से अधिक शौचालय बन चुके हैं तथा 4.16 लाख से अधिक गांव खुले में शौच के अभिशाप से मुक्त हो चुके हैं, गांधी जी का सपना था कि देश के दलित, पिछड़े वर्ग तथा महिलाएं और किसान आदि सशक्त बने, आज केंद्र उसका भी ध्यान रख रही है,
आज 5 करोड़ महिलाओं के उज्ज्वला योजना के तहत रसोई के धुंए से मुक्ति मिल चुकी है,15 करोड़ से अधिक किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड मिल चुका है तथा साथ ही उनके फसलों की एमएसपी को डेढ़ गुणा किया जा चुका है, आज देश के सभी गांव विद्युतिकृत हो चुके है वहीं सौभाग्य योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक घरों में निशुल्क बिजली कनेक्शन मिल चुका है, मुद्रा योजना के तहत 13.5 करोड़ लोगों के बीच स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए 6.5 लाख करोड़ से अधिक के ऋ ण वितरित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगों का अपने आवास का सपना पूरा हो चुका है। प्रधानमन्त्री जी की नीतियों से आज विश्व स्तर पर भी भारत की साख में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके कारण देश में होने वाले विदेशी निवेश में भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



