आंध्र प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार, दो मंत्रियों को शामिल किया गया

Summary :

किदारी श्रवण कुमार को उंडावल्ली में ग्रीवांस हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मार्च में भाजपा के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। 

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को विस्तार करते हुए दो मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने तेदेपा नेता मोहम्मद फारूक और किदारी श्रवण कुमार को उंडावल्ली में ग्रीवांस हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मार्च में भाजपा के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था।

विधान परिषद के सदस्य फरूक ने तेलुगू में शपथ ली वहीं कुमार ने अंग्रेजी में शपथ ली। कुमार दिवंगत विधायक किदारी सरवेश्वर राव के पुत्र हैं। राव अराकू घाटी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। भाकपा (माओवादियों) ने 23 सितंबर को उनकी और एक पूर्व विधायक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। शपथ लेने के बाद कुमार ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पैर छुए। वहीं राज्यपाल ने नवनियुक्त दोनों मंत्रियों को बधाई दी।

Desk Team