गांजा जब्ती की खबर को लेकर अखबार के कर्मियों को धमकी

Summary :

पुलिस में शिकायत की है। हमने सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करा दिए हैं। पुलिस के हमारे कार्यालय पहुंचने से पहले ही वे बदमाश बाइकों से भाग गए। 

अज्ञात युवकों के एक समूह ने एक मलयालम अखबार के दफ्तर में कथित रूप से घुसकर, छात्रावास से गांजा बरामद होने संबंधी खबर के प्रकाशन को लेकर वहां के कर्मचारियों को धमकाया। पुलिस ने रविवार को बताया कि वे लोग शनिवार देर रात पेट्टा स्थित ‘केरल कमुदी’ के कार्यालय में घुसे और वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों को धमकी दी।

 उन्होंने बताया कि अखबार ने हाल ही में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित लड़कों के एक छात्रावास से गांजा बरामद होने और कुछ छात्रों की गिरफ्तारी की खबर प्रकाशित की थी। अखबार के एक कर्मचारी ने बताया कि हमने पेट्टा पुलिस में शिकायत की है। हमने सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करा दिए हैं। पुलिस के हमारे कार्यालय पहुंचने से पहले ही वे बदमाश बाइकों से भाग गए।

Desk Team