हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बस हादसे में एक और घायल की गुरूवार को मौत होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी। पुलिस ने बताया कि यहां से 420 किलोमीटर दूर भारमौर में लुना गांव में संकुचित मार्ग में निजी बस के अवरोधक से टकराने के कारण बुधवार को यह हादसा हुआ था। अवरोधक की वजह से बस नीचे खाई में नहीं गिरी।
पुलिस अधीक्षक मोनिका भूटुंगुरु ने बताया कि एक निजी बस 50 लोगों को लेकर पालमपुर से छतरारी गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल चतरो राम (82) की मौत हो गयी, जो कांगड़ा जिले के नियानगल गांव का निवासी था। तीन और घायलों की हालत गंभीर है। बुधवार को हुए हादसे में कौशल्या (50) और मखोली (65) की मौत हो गयी थी और 48 अन्य घायल हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



