दिल्ली के द्वारका में ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उसके घर वालों को पृथकवास में रखा गया है और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले हाल में ब्रिटेन से लौटा एक और व्यक्ति बुधवार को दक्षिण पूर्वी दिल्ली में संक्रमित पाया गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के अधिकारियों ने ब्रिटेन से पिछले चार सप्ताह में लौटे लोगों का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की हैं और उनमें लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच करने को कहा है। उन्होंने बताया, ‘‘ दक्षिण पश्चिम जिले के द्वारका क्षेत्र में संक्रमित पाया गया व्यक्ति 19 दिसंबर को ब्रिटेन से भारत लौटा था।’’ उन्होंने बताया कि मरीज को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



