दिल्ली पुलिस में शुक्रवार सुबह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सतीश गोलचा को रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटा दिया गया है, उनका कार्यकाल 2027 में पूरा होने वाला था। अब भारत सरकार ने दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर अनुराग कुमार को नियुक्त किया है। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि उन्हें पद से क्यों हटाया गया।
गृह मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। इसको लेकर शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
अगस्त 2025 में बने थे दिल्ली पुलिस कमिश्नर
सतीश गोलचा (Satish Golcha) 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अगस्त 2025 में उन्हें दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था। 2025 में वह एसबीके सिंह की जगह पुलिस कमिश्नर बने थे। इससे पहले वह तिहाड़ जेल में महानिदेशक (DG) थे। वह अरुणाचल प्रदेश में डीजीपी का पद पर तैनात रहे हैं।
कौन हैं Anurag Kumar, जो बने नए कमिश्नर?
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बनाए गए अनुराग कुमार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का पदभार संभाल चुके हैं। दिल्ली पुलिस में लंबे अनुभव के बाद वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर बने। साल 2010 में सराहनीय सेवा के लिए उन्हें ‘पुलिस मेडल’ और साल 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस मेडल’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अब अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अब गृह मंत्रालय की तरफ से उनका नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, वह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार संभालेंगे।
Also Read: DU परिसर में भी खुलेगा ‘अटल कैंटीन’, छात्रों को मिलेगा मात्र पांच रुपए में भोजन


Download Android App
Download iOS App





