नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने हथियारों के कथित निर्माता और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम था। विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने कहा कि आरोपी की पहचान रिछपाल सिह (48) के तौर पर हुई है। उसे आठ मई को बुराड़ी इलाके में संक्षिप्त हाथापाई के बाद दबोच लिया गया था। पुलिस ने उसके पास से 11 पिस्तौलें और 14 कारतूस जब्त किए हैं। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम का ऐलान किया था।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



