सेना के अधिकारी, SDPO समेत 5 लोग सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार

Summary :

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भूटान से सोने की कथित तस्करी के सिलसिले में शनिवार को सेना के एक खुफिया अधिकारी और एसडीपीओ समेत

अलीपुरद्वार : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भूटान से सोने की कथित तस्करी के सिलसिले में शनिवार को सेना के एक खुफिया अधिकारी और एसडीपीओ समेत पांच लोग गिरफ्तार किये गये ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में हाशिमारा सैन्य शिविर के खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पवन ब्रह्मा और जयगांव के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी अनुरुद्ध ठाकुर शामिल हैं।

2019 लोकसभा चुनाव में 134 संसदीय सीटों में से लगभग 100 सीटों पर हारेगी BJP – तेजस्वी

आरोप है कि ये पांचों भूटान से तस्करी के माध्यम से 15 किलोग्राम सोना वाहन से लाने में संलिप्त थे। पुलिस ने 10 सितंबर को हाशिमारा क्षेत्र में उस वाहन को पकड़ा था।

इस मामले में गिरफ्तार अन्य तीन आरोपी हाशिमारा और बारोवीसा थाना चौकियों के उपनिरीक्षक सत्येंद्र नाथ राय और कमलेंदु नारायण तथा सेना के खुफिया कांस्टेबेल दशरथ सिंह हैं। इन पांचों पर भादंसं की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी होने को लेकर नाखुशी प्रकट करने के बाद हुई हैं।

Desk Team