कल 12 बजे BJP मुख्यालय जाएंगे CM Arvind Kejriwal

Summary :

Arvind Kejriwal Latest News: स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मुद्दे पर बनी स्थिति पर अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal )  ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया उन्होंने अपने संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा की भाजपा विपक्ष को खत्म करने का मन बना चुकी है और इसलिए वो लगातार आम आदमी पार्टी के नेतों को गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कल वे 12 बजे भाजपा दफ्तर पर पार्टी के नेताओं के साथ गिरफ्तारी देने जायेंगे। Highlights: प्रेस कॉन्फ्रंस में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बनाया…

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Latest News: स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मुद्दे पर बनी स्थिति पर अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal )  ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया उन्होंने अपने संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा की भाजपा विपक्ष को खत्म करने का मन बना चुकी है और इसलिए वो लगातार आम आदमी पार्टी के नेतों को गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कल वे 12 बजे भाजपा दफ्तर पर पार्टी के नेताओं के साथ गिरफ्तारी देने जायेंगे।

Highlights:

  • प्रेस कॉन्फ्रंस में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बनाया निशाना
  • कल 12 बजे BJP मुख्यालय आ रहा हूं-  Arvind Kejriwal 
  • स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर चुप रहे CM Arvind Kejriwal 

 

कल मै अपने सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं- Arvind Kejriwal

‘AAP’ नेता स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में Arvind Kejriwal के पीए बिभव कुमार को शनिवार को सीएम आवास से गिरफ्तारी हुई है। जिसके बाद बिभव कुमार ने तीज हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। परन्तु कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिया है। शनिवार को ही अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती देते हुए एक कांफ्रेंस कहा कि “कल 12 बजे हम अपने सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं आपको जिसे भी गिरफ्तार करना हो कर लो सबको एक साथ ही गिरफ्तार कर लो।”

‘आप’ के जितने सदस्यों को जेल डाला जायेगा, देश उसका 100 गुना ज्यादा पैदा करेगा- Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा “हमारा अपराध यह है कि हमने वंचितों के लिए सरकारी स्कूल बनाए, मोहल्ला क्लीनिक बनाए, 24 घंटे बिजली की सुविधा दी इसलिए हमें जेल में डाला जा रहा है। आगे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “आप कितने भी AAP सदस्यों को जेल में डाल दो, यह देश 100 गुना ज्यादा पैदा करेगा।”

Swati Maliwal case: कौन है विभव कुमार, जिसे पुलिस ढूंढ़ रही थी कहां-कहां वो मिला 'सर जी' के यहां - who is vibhav kumar whom the police was looking for

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News