China’s deepest metro station: मेट्रो की सुविधा दुनियाभर में कई स्थानों पर है। लोग इसकी मदद से अपनी डेस्टिनेशन पर कम किराये और जल्दी पहुंच जाते हैं। यात्री बिना किसी जाम में फंसे आराम से अपने ऑफिस या फिर दूसरी जगह पर पहुंच जाते हैं। मेट्रो जमीन के अंदर भी चलती है, इस बात से भी हम सब अवगत है लेकिन अगर हम आपको कहें कि एक देश ऐसा भी है, जहां मेट्रो जमीन के अंदर ही नहीं बल्कि ‘पाताल लोक‘ (China’s deepest metro station) में चलती है तो? शायद आपको ये बात सुनकर यकीन बिल्कुल न हो लेकिन चीन से अब एक ऐसा ही वीडियो आया है जहां पर एक मेट्रो स्टेशन को इतना अंडरग्राउंड बनाया गया है कि कोई भी व्यक्ति वहां जाने से पहले कई बार सोचें।

सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें बताया गया है कि दुनिया का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन चीन(China’s deepest metro station) में है, जिसे ‘हॉन्ग्यानकुन मेट्रो स्टेशन’ के नाम से जाना जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन के बारे में बता रही है और फिर वह अंदर का नजारा दिखाती है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @jen_l104 ने शेयर किया है।
शुरुआत एक एस्केलेटर से होती है और उसके बाद एक के बाद एक एस्केलेटर आते आते 7 एस्केलेटर आ जाते हैं। जब एंट्री प्वाइंट देखने को मिलता है तो शायद आपको भी लगें कि चलो ये अंत था लेकिन उसके बाद तीन और एस्केलेटर आते हैं, जो एग्जिट की ओर ले जाते हैं।
40 बिल्डिंग जितनी है ऊंचाई
China’s deepest metro station: रिपोर्ट के मतुाबिक, यह स्टेशन 35 से 40 मंजिल की इमारत जितना गहरा यानी 116 मीटर है। जब लोग इस मेट्रो स्टेशन के अंदर लिफ्ट से जाते हैं, तो उनके कान तक बंद हो जाते हैं। इस मेट्रो स्टेशन को बनाने के दौरान मजदूरों को नीचे से ऊपर आने में 38 मिनट(China’s deepest metro station) तक का वक्त लग जाता था। सिर्फ लिफ्ट और एस्केलेटर से जाने में ही 10 मिनट तक का समय लग जाता है। दरअसल, ये जगह पहाड़ी इलाके में है, इस वजह से मेट्रो बनाने वाले लोगों को काफी नीचे तक खुदाई करनी पड़ी जिससे वो मेट्रो लाइन से इसे जोड़ सकें।

लोगों ने दिए ये रिएक्शन
अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने भी अपने-अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए। एक ने लिखा, ऐसे करते-करते आप धरती के बीच में ही पहुंच जाएंगी। वहीं, अन्य ने कहा, एक ने कहा ये सबवे नहीं है, बल्कि एपोकैलिप्स से बचने का एक तरीका है।


Download Android App
Download iOS App



