‘भारत को अमेरिका से इज़ाज़त की क्यो ज़रूरत है?’ रूस से तेल खरीद मुद्दे पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

Arvind Kejriwal on Russia oil

Arvind Kejriwal on Russia oil: Arvind Kejriwal ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका कौन होता है और भारत को किसी अन्य देश से अनुमति लेने की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि भारत एक संप्रभु देश है और उसे अपने हितों के अनुसार फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

Trump के आगे झुकी सरकार- केजरीवाल

केजरीवाल ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में देशवासियों ने देखा है कि सरकार हर कदम पर Donald Trump के सामने झुकती नजर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ट्रंप के सामने खुलकर बोलने की हिम्मत भी नहीं दिखाई गई। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi से सवाल करते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है, जिसकी वजह से भारत को इस तरह झुकना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा!

अपने पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि भारत हजारों साल पुराना देश है और 140 करोड़ लोगों का एक महान राष्ट्र है, जिसने इतिहास में कई वीर योद्धा पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी देश के सामने सिर नहीं झुकाया। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर वास्तव में ऐसी कोई मजबूरी है जिसका फायदा ट्रंप उठा रहे हैं, तो देश और भारतीय हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Also Read: ‘फाँसी घर’ मुद्दे पर केजरीवाल आज 3 बजे दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी के सामने होंगे पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।