दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ऑड-ईवन योजना की अवधि बढ़ाए जाने पर अंतिम फैसला सोमवार को किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए चार से 15 नवम्बर तक ऑड-ईवन लागू किया था लेकिन अब जबकि प्रदूषण का स्तर घटने की बजाय और बढ़ गया है, सरकार इसे कुछ और दिनों के लिए बढ़ा सकती है।
केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम नहीं चाहते कि लोगों को अनावश्यक असुविधा हो। आगामी दो-तीन दिन में वायु गुणवत्ता सुधरने की उम्मीद है। ऑड-ईवन योजना की अवधि बढ़ाए जाने पर अंतिम फैसला सोमवार को किया जाएगा।”
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 466 पर गंभीर श्रेणी में रहा और दिल्ली में लगातार चौथे दिन जहरीली धुंध की चादर छाई रही जिसके कारण लोग गला खराब होने, आंखों में खुजली होने, सांस लेने में समस्या होने और सूखी खांसी जैसी परेशानियों से जूझते रहे। बाल दिवस के अवसर पर कई बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनसे वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करने का आग्रह किया था।


Download Android App
Download iOS App



