बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य में‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोज्ञ योजना’को ट्रस्ट मोड में लागू किया जायेगा ताकि इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। श्री कुमार ने यहां सम्राट अशोक इंटरनेशनल कन्वेंशन के ज्ञान भवन में इस योजना की लॉचिंग के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने गरीबों के लिये पहले से ही मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना लागू कर रखी है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को इलाज के लिये सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में तो सरकार ने इस योजना के तहत गरीबों को इलाज के लिये आठ लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार को स्वास्थ्य योजना लागू करने का पहले से भी अनुभव है इसलिये यह निर्णय लिया गया है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोज्ञ योजना को सरकार अपने अनुभव से लाभ उठाते हुए ट्रस्ट मोड में लागू करेगी। उन्होंने कहा कि जब केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण में इस वर्ष इस योजना को लागू करने का प्रस्ताव रखा था तो उन्होंने इसका स्वागत किया था।


Download Android App
Download iOS App



