दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को रोकने के लिए अब दिल्ली सरकार ने और सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। दिल्ली में अब शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। वीकेंड कर्फ्यू लगाने के साथ सरकार ने बसों और दिल्ली मेट्रो में फुल कैपेसिटी के साथ इनके संचालन करने का फैसला भी किया है।
Addressing an important Press Conference | LIVE https://t.co/ikjwaxtJaX
— Manish Sisodia (@msisodia) January 4, 2022
>उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों के बाहर भारी भीड़ हो रही थी। ऐसे में अब बसें और मेट्रो पूरी कैपेसिटी से चलेंगी। हालांकि मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
दिल्ली के हालात जान लीजिए
डिप्टी सीएम ने बताया है कि ओमीक्रोन का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन इससे ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। दिल्ली में इस समय कुल 11000 पॉजिटिव केस हैं और हॉस्पिटल में 350 मरीज हैं। इसमें से ऑक्सीजन पर केवल 124 और वेंटिलेटर पर केवल 7 लोग हैं। उन्होंने कहा कि लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं लेकिन खतरा तो है ही। होम आइसोलेशन जरूरी है। बढ़ते केस को देखते हुए कंट्रोल जरूरी है। इसीलिए डीडीएमए ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
शनिवार और रविवार को कर्फ्यू, पढ़िए पूरी गाइडलाइंस
दिल्ली में अब शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा। सिसोदिया ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ्तर आने से रोका जाएगा, केवल वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। प्राइवेट ऑफिस के लिए 50 परसेंट कैप होगी। वे 50 फीसदी ऑनलाइन और 50 प्रतिशत ऑफलाइन की व्यवस्था कर सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जरूरी सेवाओं जैसे सब्जी वालों को रोका नहीं जाएगा।
होम आइसोलेशन में ही रहना चाहिए
सिसोदिया ने कहा कि एक्सपर्ट का मानना है कि जो लोग ओमीक्रोन पॉजिटिव हो रहे हैं, उन्हें हल्के लक्षण हो रहे हैं या नहीं हो रहे हैं और जल्दी ठीक हो जा रहे हैं लेकिन कोविड से खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी को कोविड हो जाता है और कोई लक्षण नहीं है तो एक्सपर्ट का यही कहना है कि होम आइसोलेशन में ही रहना चाहिए। आप अस्पताल तभी जाएं जब आपका ऑक्सीजन लेवल घट रहा हो।
उन्होंने कहा कि कोरोना की प्रभावी दवाई तो नहीं है, ऐसे में इसके बढ़ने की स्पीड को रोकना ज्यादा जरूरी है। तभी हम इसे ठीक से मैनेज कर सकते हैं। सिसोदिया ने कहा कि शनिवार-रविवार को कर्फ्यू रहेगा, लोगों से अपील है कि वे बाहर न निकलें जब तक कि बहुत इमर्जेंसी न हो। घर पर रहें, वर्क फ्रॉम होम करें।
दिल्ली के बस अड्डों और मेट्रो स्टेशन सुपर स्प्रेडर बन सकते
सिसोदिया ने कहा कि पिछले दिनों ये समस्या देखी जा रही थी कि दिल्ली के बस अड्डों और मेट्रो स्टेशन सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं। कैपेसिटी आधी कर दी गई थी। इस कारण मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग रही थीं। कई जगहों पर भीड़ बेकाबू भी हो गई थी। कोरोना ओमीक्रोन उससे फैल सकता है इसलिए फैसला किया गया है कि मेट्रो और बसों को फुल कैपेसिटी से चलाया जाएगा लेकिन बिना मास्क किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



