मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में तो नौकरियों की बोलियां लगती हैं जबकि मेरे कार्यकाल में लोग नौकरियां सरलता से पा जाते थे। श्री सिंह आज यहां सिरोंज में कांग्रेस प्रत्याशी मसर्रत शाहिद के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासन में नौकरियों की बोलिया लगती है, जबकि मेरे 10 साल के शासन में लोग नौकरियां सरलता से पा लेते थे।
आज लोग 40-40 हजार से ऊपर पगार ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार कभी मध्यप्रदेश में नही बन सकती। उन्होंने कहा कि दलित वोटों को काटने के लिए खुद ही एक हाथी छाप कैंडिडेट को खड़ कर दिया है जो प्रदेश से बाहर उत्तर प्रदेश से आया है और दलितों का वोट कांग्रेस को ना जाए इसलिए हाथी पर भी प्रत्याशी खड़ हो गया। लेकिन इस रणनीति में सफलता नही मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ खड़ भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा तथा उनके बड़ भाई और व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा पर पर कटाक्ष और आरोपों की झड़ लगायी।


Download Android App
Download iOS App




