बीजेपी नेता हर्षवर्धन ने दिल्ली CM पर लगाया आरोप, कहा- ‘केजरीवाल किसी के सगे नहीं हो सकते’

Summary :

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पिछले कई महीनों से सियासी खींचतान चल रही है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी दिल्ली के वरिष्ठ नेता डाॅ. हर्षवर्धन भी काफी सक्रिय हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पिछले कई महीनों से सियासी खींचतान चल रही है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी दिल्ली के वरिष्ठ नेता डाॅ. हर्षवर्धन भी काफी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने  हमारा देश महान है, लोग महान हैं को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए उन गंभीर आरोप लगाए हैं. खास बात यह है कि ये हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में दिल्ली सरकार के कामकाम पर कम, सीएम केजरीवाल की नीयत पर सवाल ज्यादा उठाए हैं। 
आपको बता दें कि डाॅ. हर्षवर्धन ने सोमवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। साथ ही अन्ना हजारे के वीडियो ट्वीट भी साझा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि चोर चोरी से जाए, पर हेरा-फेरी से न जाए! कोर्ट ने जुर्माना तक लगाया, लेकिन सीएम को  शर्म है कि आती नहीं। गुजरात विश्वविद्यालय की वेबसाइट और इसीआईएसवीईईपी दोनों जगह से डिग्री देखी जा सकती है, लेकिन एट अरविंदकेजरीवाल  जी हैं कि सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठे और आधारहीन आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

दरअसल, रविवार शाम को आप ने एक ट्वीटकर लिखा था, हमारा देश महान है, लोग महान हैं।21वीं सदी में भारत जैसे देश के प्रधानमंत्री पढ़े लिखे होने चाहिए. अपनी गरीबी की वजह से कोई पढ़ा लिखा हो तो कुछ नहीं कर सकते, पर प्रधानमंत्री तो पढ़ा-लिखा होना चहिए। इसके साथ ही पार्टी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो भी साझा किया है।वीडियो में अरविंद केरजवाल नोटबंदी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कृषि कानून आदि मसलों पर पीएम नरेंद्र मोदी की नीति पर जोरदार तरीके से सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। 

Desk Team