भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कपिल मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराए जाने की रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने बयान दिया है। दिल्ली में संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा है कि कपिल मिश्रा को सुरक्षा नहीं दी गई है।

इससे पहले कपिल मिश्रा को सुरक्षा मिलने की रिपोर्ट से कई विपक्षी नेता भड़क गए थे। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि भड़काऊ भाषण देने वालों को जनता के पैसे पर सुरक्षा दी जा रही है। कपिल मिश्रा पर दिल्ली हिंसा के दौरान लोगों को भड़काने का आरोप है। कपिल हाल ही में हुए दिल्ली चुनाव में बीजेपी की ओर से मॉडल टाउन से उम्मीदवार थे।
लगातार फोन पर, व्हाट्सप्प पर, ईमेल पर मुझे हत्या की धमकियां दी जा रही हैं
देश से और विदेशों से सैकड़ो धमकियाँ लगातार दी जा रही हैं
I don’t fear this hate campaign against me.
? pic.twitter.com/HOoicynLe5— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) March 1, 2020
कपिल मिश्रा ट्वीट कर चुके हैं कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने मार्च की शुरुआत में ट्वीट किया, ‘लगातार फोन पर, व्हाट्सप्प पर, ईमेल पर मुझे हत्या की धमकियां दी जा रही हैं, देश से और विदेशों से सैकड़ो धमकियां लगातार दी जा रही हैं।’


Download Android App
Download iOS App



