भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए सोमवार को राजघाट पर धरना दिया और मौन व्रत रखा।
भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर विरोध प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल सरकार को ‘सद्बुद्धि’ मिले, इसके लिए भगवान से प्रार्थना भी की।
दिल्ली सरकार ने पिछले साल यह नीति वापस
दिल्ली में आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर हमला तेज कर दिया है। आबकारी नीति 2021-22 के नियमों के कथित उल्लंघन और इसके क्रियान्वयन में खामियों की उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार ने पिछले साल यह नीति वापस ले ली थी।


Download Android App
Download iOS App



