शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से लिखित में माफी मांगने के मामले में पार्टी में चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विपक्ष भी कोई मौका चूकने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। राजौरी गार्डन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले पोस्टर दिल्ली की सड़कों पर चिपकवाये हैं जिनमें उनका झूठा होना लिखा गया है।
बता दें कि केजरीवाल ने मजीठिया पर मादक तस्करी के आरोपों पर गुरुवार को लिखित माफी मांगी है और इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) में घमासान मचा हुआ है। आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान और सह अध्यक्ष अमन अरोड़ ने इस्तीफा दे दिया है।
सिरसा की तरफ से दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह लगे पोस्टरों में लिखा गया है ‘पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने लिखित में कबूला। ..मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं।’ पोस्टर में इसके अलावा मुख्यमंत्री की तरफ से माफीनामे के लिए लिखा पत्र और मुख्यमंत्री की गले में हार डाले और माथे पर तिलक लगी फोटो भी छपी हुई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



