BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम होगी बैठक, पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बनेगी रणनीति

Summary :

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम को भाजपा कार्यालय में बैठक होगी जिसमें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम को भाजपा कार्यालय में बैठक होगी जिसमें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सीईसी के सदस्य इस बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे, जमीनी रिपोर्ट साझा करेंगे और उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। सीईसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समेत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी शामिल हैं।
सीईसी की बैठक से क्या भाजपा को मिलेगी मजबूती
बता दें कि सीईसी की बैठक आम तौर  आयोजित करने का पार्टी का निर्णय चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है। ऐसे में अभी इस बैठक में इस बात  पर जोर देना है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
जानिए किन पांच राज्यों में होंगे चुनाव
सूत्रों ने कहा कि यह बैठक बुलाया जाना इस बात का भी संकेत है कि राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी हो सकती है। इन पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर या दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है जबकि तेलंगाना में  बीआरएस की सरकार का कब्जा है।

Desk Team