JNU में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंची दीपिका पादुकोण, BJP प्रवक्ता ने बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक

Summary :

जहां जेएनयू कैंपस में दीपिका पादुकोण खामोश खड़ी रहीं तो वहीं दूसरी ओर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ‘जय भीम’ के नारे लगाते रहे।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए हमले के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम को जेएनयू पहुंची लेकिन उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचीं। दीपिका ने रविवार रात हुए हमले के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन दिया है। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। 
जहां जेएनयू कैंपस में दीपिका पादुकोण खामोश खड़ी रहीं तो वहीं दूसरी ओर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ‘जय भीम’ के नारे लगाते रहे। जेएनयू के दौरे के लिए दीपिका पादुकोण का विरोध होता भी नजर आ रहा है आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के जेएनयू विरोध में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि दीपिका ने टुकड़े-टुकड़े और अफजल गैंग का समर्थन किया है इसलिए उनकी फिल्मों का बहिष्कार करें। 

जहां फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की है तो वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म छपाक के लिए बहिष्कार ट्रेंड करने लगा है। 

Desk Team