भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीन T20 मैचों की श्रृंखला का इंदौर में खेले गए दुसरे T20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर साल 2020 का आगाज़ जीत के साथ किया। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है।
भारत ने श्रीलंका को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में सीरीज का पहला टी-20 मैच बारिश और खराब इंतजाम के कारण रद्द करना पड़ा था। दूसरे टी-20 मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली। अब 10 जनवरी को पुणे में इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 142 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने दूसरी बार आयोजित टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को मात दी है। भारत के लिए ओपनर लोकेश राहुल ने 45, श्रेयस अय्यर ने 34, शिखर धवन ने 32 और विराट कोहली ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए हसरंगा ने 2 और लाहिरू ने 1 विकेट लिया।


Download Android App
Download iOS App



