भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली विधासभा चुनाव की तैयारी शुरू करें : मनोज तिवारी 

Summary :

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आप सरकार की ‘‘विफलताओं’’

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आप सरकार की ‘‘विफलताओं’’ का खुलासा कर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा।

तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से खुद उम्मीदवार हैं। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। तिवारी ने पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में उनके योगदान की सराहना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें बिना आराम किए 2020 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करनी है।’’

Desk Team