बजट सत्र : उपराज्यपाल ने की आप सरकार की उपलब्धियां रेखांकित

Summary :

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ‘आप’ सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और कहा कि पार्टी के कदमों ने राष्ट्रीय राजधानी में विकास की प्रक्रिया को गति दी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ‘आप’ सरकार की उपलब्धियों को शुक्रवार को सूचीबद्ध किया और कहा कि पार्टी के कदमों ने राष्ट्रीय राजधानी में विकास की प्रक्रिया को गति दी है। बैजल ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में अपने अभिभाषण में ‘सिग्नेचर ब्रिज’ का भी जिक्र किया जिसका हाल में उद्घाटन हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि यह देश का पहला असिमेट्रिकल पुल है जो तारों पर टिका हुआ है। बैजल ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2018-19 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 12.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7,79,652 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

anil baijal

आप सरकार ने मुफ्त पानी पर बीते साल दी 400 करोड़ रूपये की सब्सिडी

उपराज्यपाल ने कहा कि 2018-19 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2017-18 की 3,28,985 रुपए की तुलना में 3,65,529 रुपए रहने का अनुमान है। यानी इसमें 11.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। अनिल बैजल के अभिभाषण में बाधा पहुंचाने के लिये भाजपा के तीन विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया। विधायक जेएनयू मामले में अभियोजन में देरी को लेकर हंगामा कर रहे थे।

Desk Team