दिल्ली के चितरंजन पार्क में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 लोगों के फंसे होने की आशंका

Summary :

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न दो बजकर 13 मिनट पर इमारत गिरने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दिल्ली के चितरंजन पार्क (सीआर) इलाके में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। ईमारत के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गयी। 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न दो बजकर 13 मिनट पर इमारत गिरने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इमारत गिरने के बाद घटनास्थल पर मलबे का ढ़ेर लग गया। रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए है।

Desk Team