नई दिल्ली: वेतन के अभाव में विरोध-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन देने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगमों को 442.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड जारी करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में फंड जारी करने का निर्णय लेते हुए स्पष्ट कहा गया कि इस राशि से केवल सफाई कर्मचारियों का वेतन और पेंशन की सुविधा ही दी जाए।
ये फंड सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वित्तीय समस्याओं का मामला उठाया था।
दिया पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम को पहले की तुलना में ज्यादा राशि आवंटित की है। बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं कर्मचारियों को बताया गया कि साल 2013-14 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम को दिल्ली सरकार की तरफ से 287.72 करोड़ रुपये दिये गये जबकि 2016-17 में इसे बढ़ाकर 948 करोड़ रुपये कर दिया गया। उत्तरी नगर निगम को 2013-14 में दिल्ली सरकार ने 808.77 करोड़ रुपये का फंड दिया था जिसे बढ़ाकर 2016-17 में 1318.26 करोड़ रुपये कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



