नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 2018 में फ्लैटों की महायोजना लाएगा। इस योजना में 20 हजार से ज्यादा फ्लैट होंगे। फिलहाल दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में इन फ्लैटों के निर्माण का काम चल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीडीए के प्रिंसिपिल कमिश्नर (हाउसिंग) जेपी अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री के 2020 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने के संकल्प पर काम कर रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में विभिन्न एजेंसियां काम कर रही है।
डीडीए भी इस दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है। अग्रवाल ने कहा कि अगले वर्ष जून तक डीडीए 20 हजार से ज्यादा फ्लैट की आवासीय योजना लाएगा। फिलहाल इन फ्लैट का निर्माण चल रहा है। मार्च 2018 तक ये सारे फ्लैट हाउसिंग विभाग को स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद संबंधित औपचारिकताएं पूरी करके जून तक योजना की घोषणा कर दी जाएगी।
डीडीए अगले चार साल में देगा 81 हजार फ्लैट
दिल्ली विकास प्राधिकरण अगले चार सालों में लोगों को 81 हजार मकान उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री के 2020 तक सभी को आवास देने के संकल्प के तहत इन फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। ये फ्लैट्स सभी सुविधाओं से युक्त होंगे तथा इनमें लास्ट माइल कनेक्टविटी की सुविधा दी जाएगी। इस बारे में लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



