घूस संबंधी टिप्पणी मामले में आज अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ नोटिस जारी किया है बता दे की गोवा की एक स्थानीय अदालत ने गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल की घूस संबंधी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर एक मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है।
मापुसा के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आप नेता को कल नोटिस जारी किया तथा मामले पर अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख तय की। निर्वाचन आयोग ने जनवरी 2017 में पुलिस को केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे।
केजरीवाल ने सार्वजनिक तौर पर मतदाताओं से अपील की थी कि वे गोवा चुनावों के दौरान विरोधी दलों द्वारा उन्हें वोट देने के बदले में दी जाने वाली घूस ले लें। गोवा में पिछले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे।
निर्वाचन आयोग के स्थानीय अधिकारियों ने मापुसा थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



