केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कर्नाटक में आयकर छापे के पीछे केन्द्र सरकार के हाथ होने के कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद करार दिया।
डॉ। हर्षवर्धन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह आरोप आधारहीन है। आकर विभाग एक स्वतंत्र इकाई है और उसे छापा मारने के अधिकार है। चाहे आरोपी राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री जी। परमेश्वर समेत कोई राजनेता हों अथवा कोई अन्य व्यक्ति,सबसे खिलाफ छापे मारे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग तथा अन्य संस्थाएं स्वतंत्र हैं और वे अपना काम कर रही हैं। केंद, सरकार इन संस्थानों के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से बेबुनियाद आरोपों पर प्रतिक्रिया देना समय की बर्बादी है।’’


Download Android App
Download iOS App



