नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में अब एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर से ओएलएक्स पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने आर्मी का सिपाही बनकर पीड़ित की रिश्तेदार के खाते से 75 हजार रुपए हड़प लिए। दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने पीड़ित रविंद्र यादव के बयान पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, स्क्वाड्रन लीडर रविंद्र ने ऑनलाइन सेलिंग वेबसाइट ओएलएक्स पर 30 हजार रुपए में सोफा बेचने का एक विज्ञापन डाला था। गत 20 अप्रैल की रात रविंद्र के मोबाइल पर फोन आया और सोफे के बारे में बात की।
आरोपी ने बताया था कि वह उनका सोफा खरीदने को तैयार है। हालांकि रविंद्र व्यस्त थे, तो उन्होंने अपनी साली का मोबाइल नंबर देकर आरोपी को उनसे बात करने के लिए कहा। कुछ समय में रविंद्र की साली ने फोन करके बताया कि उनके अकाउंट में कोई पैसा नहीं आया, उल्टे उनके पास से 75 हजार रुपए गायब हो गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।


Download Android App
Download iOS App



