छत्तीसगढ़ में टिकट बटवारें को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय जमकर बवाल काटा। रायपुर दक्षिण सीट और बिलासपुर के लिए उम्मीदवार के नाम के लिए कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की। दरअसल, बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर 6 महीने पहले आए शैलेष पांडेय को टिकट दिया गया है।
इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं और समूहिक इस्तीफे की भी बात करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़-फोड़ भी की। वहीं रायपुर दक्षिण में भी कार्यकर्ता कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने से नाराज थे। इसलिए वह भी जमकर बवाल हुआ।
रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस पार्षद एजाज ढेबर भी टिकट के दावेदार थे। उन्हें टिकट न मिलने से उनके समर्थक नाराज हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बचे हुए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, और इन सीटों में रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण के साथ-साथ बिलासपुर और कोटा की भी चिर-प्रतीक्षित सीटें शामिल हैं।
जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, उनमें रेणु जोगी का टिकट कट गया है, और उनकी सीट कोटा से कांग्रेस ने विभोर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। रेणु जोगी का टिकट कट जाने के बाद उन्होंने अपने साथ हुए इस व्यवहार के बाद सोनिया गांधी को बेहद भावुक पत्र लिखा है।
2 नवंबर राज्य में नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने में आखिरी वक्त तक इंतज़ार करवाया, हालांकि इस बार यह दावा किया गया था कि अगस्त में ही कांग्रेस सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी।
कांग्रेस ने गुरुवार की लिस्ट में 19 नामों का ऐलान किया है, और एक सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया है। दुर्ग ग्रामीण सीट से पहले प्रतिमा चंद्राकर को टिकट दी गई थी, लेकिन अब कांग्रेस ने यहां से OBC सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दुर्ग के सांसद ताम्रध्वज साहू को उतारा है।


Download Android App
Download iOS App



