छत्तीसगढ़ : PM मोदी ने रैली में कहा- रमन सिंह छोटी सोच वाले नेता नहीं

Summary :

NULL

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे है। PM मोदी ने बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी लाइन का शिलान्यास किया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दो परियोजनाओं, बिलासपुर-पथरापाली 4 लेन सड़क का शिलान्यास और सरगांव-बिलासपुर 4 लेन सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरन पीएम मोदी ने किसान सभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छोटी सोच वाले नेता नहीं हैं, उन्होंने लोगों तक उनकी जरूरत की सभी चीजें पहुंचाईं हैं।

पीएम ने कह कि सरकारें आई गईं लेकिन किसानों के हक की मांग पूरी नहीं कर पाईं। लेकिन हमारा टारगेट है 2022 तक किसान की आय दोगुनी है। इसके लिए किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पीएम ने आगे कह कि पहले यूरिया की चोरी होती थी लेकिन नीम कोटिंग यूरिया से चोरी रुक गई और किसानो को इसका लाभ हुआ है।

Desk Team