असम में गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को देवी का दर्शन करने कई गणमान्य व्यक्ति वहां पहुंचे जिनमें उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह शामिल थे। नवरात्र की‘अष्टमी’के दिन कामख्या मां का आशीर्वाद लेने सैकड़ श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे जिसकी वजह से अति विशिष्ट अतिथियों को आम लोगों के साथ देवी के दर्शन करने पड़।
अमित शाह असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रणजीत दास एवं अन्य के साथ तड़के ही मंदिर पहुंच गये थे। गौरतलब है कि श्री शाह कल रात ही गुवाहाटी पहुंचे। इसके बाद न्यायमूर्ति गोगोई ने मां के दर्शन किये। वह असम के निवासी हैं।
उन्होंने कुछ दिनों पहले ही उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है। शहर में नीलाचल पर्वत पर स्थित मंदिर में दर्शन के दौरान न्यायमूर्ति गोगोई की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी।


Download Android App
Download iOS App



