दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गिरगिट की तरह रंग बदलने की बात कही है। आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर कोरोना प्रबंधन में फेल होने का आरोप लगाया है।
प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, केंद्र सरकार जब केजरीवाल सरकार को वैक्सीन दे रही थी तब वे कंपनी से सीधा खरीदने की मांग कर रहे थे, जब इजाजत मिली तब पलटकर केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग क्यों करने लगे?कभी बोलो की राज्यों को वैक्सीन खरीदने का अधिकार दो, जब दे दिया तो बोलो की केंद्र क्यों नहीं कर रहा।
आदेश गुप्ता ने कहा, गिरगिट की तरह इतनी जल्दी और सुविधा अनुसार रंग कैसे बदल लेते हो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी। सीधा-सीधा बोल दो की आप से कुछ नहीं हो पायेगा, आपके बस की कुछ नहीं है।
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, मुख्यमंत्री केजरीवाल से जो सवाल हम पूछेंगे उसका जवाब हमें मिलेगा नहीं क्योंकि जवाब देने के लिए बहुत बड़ा दिल, सच्ची नियत और बहुत दम चाहिए। केंद्र सरकार पूरे देश के नागरिकों को दिसंबर तक वैक्सीन लगने का रोड मैप सभी को बता चुकी है फिर केजरीवाल अपनी आदत के अनुसार अफरा-तफरी का माहौल क्यों पैदा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



