राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की बारिश के कारण बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजकर 47 मिनट पर 136 दर्ज किया गया।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है। वायुगति बढ़ने और बारिश के कारण बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



