आज नामांकन नहीं भर पाए CM केजरीवाल, रोड शो के चलते हुई देरी

Summary :

इंडिया गेट के निकट जामनगर हाउस स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नामांकन भरने के लिए अपराह्न तीन बजे पहुंचना था।

निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित समय के बाद पहुंचने के कारण आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल नहीं कर पाये। वह अब नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए तीन बजे का समय निर्धारित होता है लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल देरी से पहुंचे और आज नामांकन दाखिल नहीं कर सके। 
नयी दिल्ली से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इससे पहले मंदिर मार्ग स्थित बाल्मीकि मंदिर से नामांकन दाखिल करने के लिए रोड शो शुरू किया था। उन्होंने पहले अपनी मां से आर्शीवाद लिया और हाथ में कलावा बंधवाया। इसके बाद उनका रोड शुरू प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल के रोड शो को ‘जनता का सी एम’ नाम दिया गया था। 

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में ब्रजेश ठाकुर आरोपी करार, 28 जनवरी को सजा पर आएगा फैसला

इस कार्यकर्ताओं के हुजूम के अलावा उनके साथ जीप पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी नेता एवं सांसद संजय सिंह भी थे। इंडिया गेट के निकट जामनगर हाउस स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नामांकन भरने के लिए अपराह्न तीन बजे पहुंचना था। उन्होंने कहा,‘‘ नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता शामिल थी। इस वजह से मैं आज निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पर समय से नहीं पहुंच सका। लोगों को मैं छोड़कर नहीं जा सकता था, अब कल नामांकन पत्र भरूंगा।’’ 

Desk Team