नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले CM केजरीवाल का रोड शो, परिवार भी हुआ शामिल

Summary :

रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए। “अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल” के नारों के बीच केजरीवाल ने विजयी चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को रैली की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के नेता ने रैली शुरू करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री केजरीवाल दोपहर बाद जामनगर में उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 
रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए। ‘‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’’ के नारों के बीच केजरीवाल ने विजयी चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उनका परिवार भी था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी उनके साथ थे। 
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए घर से निकलने से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और रक्षा सूत्र बंधवाकर बंधवाया। केजरीवाल का रोड शो मंदिर मार्ग से कनॉट प्लेस आउटर सर्कल होते हुए निकला। रोड शो पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खत्म होगा।

Desk Team