दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें हटाने की मांग को लेकर लगाए गए पोस्टरों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार न किया जाए।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ’’ के पोस्टर लगाए हैं।दिल्ली में ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ के पोस्टर लगने के बाद यह कदम उठाया गया।दिल्ली पुलिस ने मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में 49 प्राथमिकी दर्ज की है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए।’’
दिल्ली में मेरे ख़िलाफ़ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या ख़िलाफ़ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। मेरे ख़िलाफ़ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ़्तार ना किया जाये।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2023
केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगवाए हैं, जिन्होंने केजरीवाल पर ‘‘बेईमान’’ और ‘‘भ्रष्ट’’ होने का आरोप लगाया था।सिरसा ने कहा, ‘‘ वह शिक्षा, स्वास्थ्य और आबकारी विभागों में घोटालों में शामिल है। हम ईमानदार लोग हैं और यह स्वीकार करने से नहीं डरते कि हमने उनके खिलाफ पोस्टर लगाए हैं।’’आम आदमी पार्टी (आप) 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेगी।‘आप’ के नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा था कि पार्टी एक जनसभा करेगी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



