ढाबों और रेस्टोरेंट्स वालों के लिए खुशखबरी! Delhi में बढ़ा LPG कमर्शियल गैस का कोटा, रोजाना मिलेंगे 4500 सिलेंडर

Commercial LPG Gas Rules

Commercial LPG Gas Rules: दिल्ली में होटल-रेस्टोरेंट चलाने वालों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल कुकिंग गैस की किल्लत और सप्लाई में कटौती की वजह से काम और बजट दोनों बिगड़ गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल LPG का कोटा 20% से बढ़ाकर 50% किए जाने के बाद, बढ़ी हुई सप्लाई को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जा रहा है। पहले जहां 1800 सिलेंडर प्रतिदिन मिल रहे थे, अब यह बढ़कर 4500 सिलेंडर प्रतिदिन हो गए हैं।

किसे कितने मिलेंगे सिलेंडर

  • होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, डेयरी – 3,375 सिलेंडर (75% हिस्सेदारी)
  • जरूरी सेवाएं (जैसे स्कूल, अस्पताल, बस अड्डे, रेलवे, एयरपोर्ट) – 225 सिलेंडर (5% हिस्सेदारी)
  • सरकारी संस्थान, पीएसयू, औद्योगिक कैंटीन, कम्युनिटी किचन – 225 सिलेंडर (5% हिस्सेदारी)
  • कैटरिंग और बैंक्वेट – 225 सिलेंडर (5% हिस्सेदारी)
  • खेल सुविधा, स्टेडियम आदि – 225 सिलेंडर (5% हिस्सेदारी)
  • प्रवासी मजदूर (5 किलो सिलेंडर) – 684 सिलेंडर (4% हिस्सेदारी)
  • छोटे उद्योग (जैसे ड्राई क्लीनिंग, पैकिंग, फार्मा) – 45 सिलेंडर (1% हिस्सेदारी)

बढ़ाई गई गैस की सप्लाई

खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई को दोगुना कर दिया गया है। पहले शहर की औसत खपत की 20% ही गैस मिल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। अब रोजाना 4,500 गैस सिलेंडर बाजार में भेजे जाएंगे। तेल कंपनियां IOCL 58%, BPCL 27% और HPCL 15% सप्लाई की जिम्मेदारी निभाएंगी। सिलेंडर का अलॉटमेंट अब पिछले 3 महीने की औसत खपत के आधार पर किया जाएगा। इससे रेस्टोरेंट और ढाबों को गैस की कमी के कारण अपनी बुकिंग्स कैंसिल नहीं करनी पड़ेगी।

शिकायत का किया जाएगा तुरंत समाधान

मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने राज्य विधानसभा को भरोसा दिलाया था कि राजधानी दिल्ली में LPG सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन हफ्तों से स्थिति सामान्य बनी हुई है और घरेलू तथा कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। जिसमें अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं को भी शामिल किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि त्योहारों का मौसम नजदीक आने के साथ, कहीं भी कोई कमी नहीं होगी। किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अब नोएडा के बाद राजधानी में भी बनेगी फिल्म सिटी! जानें केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच क्या हुई डील?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।