मानव अधिकार हनन के प्रकरणों में आयोग ने लिया संज्ञान

Summary :

हरकत करने के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मण्डला से इस संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 15 दिवस में मांगा है।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मानवाधिकार के प्रकरणों में संज्ञान लेते हुए जवाब तलब किया है। आयोग की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार सतना जिले के कटरा बाजार मैहर निवासी दिव्यांग संतोष अग्रवाल को दिव्यांगता की पेंशन के लिए चार साल से दर-दर भटकने के मामले में संज्ञान लिया है।

आयोग ने इस संबंध में कलेक्टर सतना से चार सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। वहीं मुरैना जिले की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसके गर्भवती हो जाने के मामले में संज्ञान लिया गया है। इसके अलावा आयोग ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ कार्यालय मण्डला में कार्यरत खाद्य शाखा प्रभारी द्वारा अपनी महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मण्डला से इस संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 15 दिवस में मांगा है।

Desk Team