फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जवाहरलाल नहेरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का कहना है कि हम छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई और मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा फीस बढ़ाए जाने का विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा है कि हम जेएनयू छात्रों के साथ खड़े हैं। बता दें कि सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में जेएनयू मुद्दे पर विचार करने के लिए पार्टी कार्यालय में गुरुवार को दिल्ली के सभी पूर्व छात्र अध्यक्षों, छात्र नेताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता ने एक प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र सरकार व मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा फीस बढ़ाने के फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। वहीं, सुभाष चोपड़ा ने छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू छात्रों पर जिस तरीके से सरकार के इशारे पर पुलिस ने कार्रवाई की गई है उससे यह साबित हो गया है कि संविधान में अपनी बात रखने का जो अधिकार दिया गया है उसे केंद्र सरकार दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान दौरान सैंकड़ों छात्रों को चोटे आई हैं, वहीं दूसरी ओर जेएनयू प्रशासन सरकार के दवाब में काम कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



