बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में बीते दिनों से प्रोफेसर फिरोज खान की संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान फैकल्टी में नियुक्ति को लेकर विरोध कर रहे छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी है। इससे पहले बीएचयू प्रशासन ने दावा किया था कि छात्रों ने हड़ताल वापस ले ली है। प्रशासन मुताबिक छात्रों ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (वीसी) राकेश भटनागर से गुरुवार मुलाकात के बाद प्रदर्शन को ख़त्म करने का फैसला लिया था।
लेकिन छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी है। विरोधी छात्रों की ओर से बीएचयू द्वारा कुछ सवालों के लिखित जवाब मांगे गए थे। जिसपर बीएचयू की ओर से 10 दिन के भीतर सवालों का लिखित जवाब देने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद से प्रशासन लगातार दावे कर रहा है कि छात्रों का धरना खत्म हो चुका है।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन, CM योगी ने दी बधाई
वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है की उनका आंदोलन मजबूती से आगे बढ़ रहा है और आगे भी जारी रहेगा। प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध के बीच गुरुवार को अन्य विभागों के छात्र फिरोज खान के समर्थन में उतरे। विश्वविद्यालय के होलकर भवन के बाहर संस्कृत के छात्रों का प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



