दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा मंगलवार को अपना नामांकन करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। पूर्व विधायक शर्मा विकास पुरी क्षेत्र में आशीर्वाद यात्रा निकालने के बाद इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
वहीं, कालकाजी विधानसभा सीट से लड़ रहीं शिवानी भी नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर पहले उनके पिता विधायक रह चुके हैं। शिवानी कालकाजी में अपने चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगी और उसके बाद गोविंदपुरी, नेहरू कॉलोनी, राजीव गांधी ट्रांजिट कॉलोनी, अमृत पुरी और ईस्ट ऑफ कैलाश आदि क्षेत्रों में जन संवाद आयोजित करेंगी।
वर्ष 1998 से 2013 तक 15 साल दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में वापसी करने की उम्मीद है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं मिली थी वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 67 और भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं। दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।


Download Android App
Download iOS App



