देशभर में दलितों पर कथित अत्याचारों के खिलाफ जोर-शोर से आज एक दिन का उपवास करने वाली कांग्रेस के नेता बड़ी मुश्किल में फास गए है। जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद राजघाट पर उपवास पर बैठे हैं , वही इस बीच एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, हारुन यूसुफ और अरविंदर सिंह लवली छोले-भटूरे खाते हुए देखे जा रहे हैं। वही, फोटो को लेकर भाजपा ने जमकर खिल्ली उड़ाई है।
दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है जिसमें माकन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पूर्व मंत्री हारुन युसूफ एक रेस्त्रां में छोले भटूरे खाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्वीट में खुराना ने लिखा ‘ वाह रे हमारे कांग्रेस के नेता। लोगों को राजघाट पर अनशन के लिए बुलाया है और खुद एक रेस्त्रां में बैठकर छोले भटूरे के मजे ले रहे हो। सही बेवकूफ बनाते हो।’
वहाँ रे हमारे कांग्रिस के नेता,लोगों को राज घाट पर अनशन के लिए बुलाया है और ख़ुद एक रेस्तराँ में बैठ कर छोले भटूरे के मज़े ले रहे हो ।
सही बेफ़क़ूफ बनाते हो । pic.twitter.com/gp2pIYsdOb— Harish Khurana (@HarishKhuranna) April 9, 2018
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर इस फोटो को डालते हुए लिखा ‘ पकड़ गये। राहुल गांधी जी उपवास या उपहास। तीन घंटे भी बिना‘खाये’नहीं रह पाये।’
Oops @INCIndia got caught!!@RahulGandhi जी उपवास या उपहास ??
3 घंटे भी बिना ” खाये ” नही रह पाये .. https://t.co/CcvbkSryJh— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) April 9, 2018
लवली ने स्वीकारा
कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने स्वीकार किया है कि ये तस्वीर आज की ही है। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर सुबह 8 बजे से पहले की है। उन्होंने कहा कि ये एक सांकेतिक उपवास था, पूरे दिन का नहीं था। ये उपवास सुबह 10.30 बजे के बाद शुरू होना था, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
बता दें कि दलितों पर अत्याचार को लेकर इस अनशन में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकाजुर्न खड़गे, पार्टी के संगठन प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत, दिल्ली प्रभारी महासचिव पी सी चाको, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ और स्थानीय नेता हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने भी अनशन स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने को लेकर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा’ राहुल जी अगर लंच हो गया हो तो उपवास पर बैठ जाओ।’ उन्होंने कहा ‘ मैं यह जानना चाहूंगा कि कौन नेता यह कहेगा कि उसे उपवास पर बैठना है और वह उपवास स्थल पर दोपहर 12.45 तक नहीं पहुंचे। यह आपका तरीका है। निशिचततौर पर आप देर से सो कर उठे।’
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



